फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम जोन: न पॉलिथीन का इस्तेमाल रुका, न बंद हुआ कूड़ा जलना, धुएं में उड़ रहे नियम

Tue, 12 Apr 2022 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कूड़ा जलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना, एफआईआर व सख्त कार्रवाई के आदेश कमिश्नर ने दिए थे, लेकिन कूड़ा जलना बंद नहीं हो सका है। और न ही पॉलिथीन का इस्तेमाल रुका है। 
विज्ञापन
कचरे में सुलगती आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) चेयरमैन एवं कमिश्नर अमित गुप्ता के आदेश नगर निगम में बेअसर साबित हो रहे हैं। पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बावजूद इस्तेमाल नहीं रुका। 12 स्थान चिह्नित होने के बाद भी कूड़ा जलना बंद नहीं हुआ। दोनों मामलों में अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक की गई कार्रवाई का ब्योरा भी नगर निगम ने टीटीजेड कमेटी को नहीं भेजा है। 

विज्ञापन


कागजों में ताजनगरी पॉलिथीन मुक्त है। सब्जी मंडी से लेकर ठेल-ढकेल, दूध डेयरी, किराना दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन धड़ल्ले से बिक रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक में शामिल ग्लास भी दोबारा बिकना शुरू हो गए हैं। ये हाल तब है, जब दो साल से टीटीजेड में पॉलिथीन इस्तेमाल पर रोक है। कूड़ा जलने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के नाम पर भी नगर निगम में रस्म अदायगी भर हो रही है। 

ट्रांसयमुना कॉलोनी में कचरे में लगी आग

यमुनापार ट्रांसयमुना कॉलोनी में कचरे में आग लगा दी गई। बाल विहार पार्क में कचरा कई दिनों से पड़ा होने के कारण ढेर लग गए। सोमवार दोपहर कचरे में आग लगा देने से ट्रांसयमुना कॉलोनी में इससे सटे घरों के लोग जहरीले धुएं से परेशान हो उठे। शाम 6 बजे तक यहां प्लास्टिक, पॉलिथीन, थर्माकोल और अन्य कचरा सुलगता रहा, जिससे क्षेत्रीय लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

कूड़ा जलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना, एफआईआर व सख्त कार्रवाई के आदेश कमिश्नर ने दिए थे, लेकिन कूड़ा जलना बंद नहीं हो सका है। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम ने 12 स्थान भी चिह्नित किए हैं, जहां कूड़ा जलाया जाता है। लेकिन न यहां नियमित निगरानी होती है न रोज सफाई। कई दिन का कूड़ा इकठ्ठा होने पर अवैध ढंग से जलाकर निस्तारित किया जा रहा है।

12 निकायों में महज 45 किलो पॉलिथीन जब्त

नगर निगम के अलावा जिले में 12 नगर निकाय हैं। इनमें सात नगर पंचायत है और पांच नगर पालिका। प्रभारी अधिकारी नगर निकाय एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव के अनुसार 12 नगर पंचायत व नगर पालिका द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 45.73 किलो पॉलिथीन जब्त की गई है। 1.69 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। नोडल अधिकारी अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह के अनुसार आगरा के अलावा मथुरा, भरतपुर, व नगर पालिका एटा व हाथरस से भी सूचनाएं प्राप्त नहीं हैं। 

बोर्ड बैठक में करेंगे समीक्षा

कमिश्नर एवं चेयरमैन टीटीजेड अमित गुप्ता ने कहा कि संबंधित जिलों के डीएम को आदेशों का पालन कराना होगी। पॉलिथीन, कूड़ा जलाने व अन्य बिंदुओं पर क्या कार्रवाई हुई है 19 अप्रैल को इसकी समीक्षा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें