बुधवार सुबह से ही गंगाजल की आपूर्ति कम हुई और महज 100 एमएलडी तक ही डिस्चार्ज मिला तो जलनिगम ने सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल का प्लांट बंद करके पूरी सप्लाई जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को भेज दी। जीवनी मंडी पर 90 एमएलडी का प्लांट चलाया गया, जबकि सिकंदरा वाटरवर्क्स पर एमबीबीआर प्लांट को 144 एमएलडी क्षमता के साथ चलाया गया। इससे शहर में करीब 125 एमएलडी पानी कम मिला।
अगले दो दिनों तक हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल में डिस्चार्ज इतना ही या इससे कम भी हो सकता है। ऐसे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे शहर में ही पानी की सप्लाई कम हो सकती है। जलनिगम ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग की है ताकि सिकंदरा वाटरवर्क्स में गंगाजल के प्लांट चलाए जा सकें। इसका असर सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों पर ज्यादा पड़ेगा।
पानी बर्बाद न करें
हरिद्वार से पानी कम मिलने के कारण जो गंगाजल मिला, उसे जीवनी मंडी वाटरवर्क्स भेज दिया गया। सिकंदरा वाटरवर्क्स में एमबीबीआर प्लांट को पूरी क्षमता पर चलाकर सप्लाई दी गई है, पर कल तक लोग सब्र से काम लें और पानी की फिजूलखर्ची न करें।
- आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम, गंगाजल इकाई
आगरा श्री पारस अस्पताल: स्टाफ ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पीटे, जिलाध्यक्ष सहित पांच घायल