फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज दोस्त: दोस्ती कर बहन से बढ़ाई नजदीकी...फिर एक दिन किया ऐसा कांड; शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले

Thu, 08 Feb 2024 05:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 घर आने जाने के दौरान आरोपी ने दोस्त की बहन से नजदीकी बढ़ाई। फिर एक दिन उसने बहन संग मिलकर ऐसा कांड कर दिया  कि घरवाले शर्म से किसी से आंखे नहीं मिला पा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दोस्त ने दोस्ती के बहाने शर्मनाक हरकत की। आरोपी ने दोस्त की बहन से नजदीकी बढ़ाई। इस बात की किसी को भनक तक नहीं थी। इस दौरान आरोपी पीड़ित की बहन को अपने साथ चुपके से ले गया। दोनों के घर छोड़ने के बाद मामला सामने आया तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवती घर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण के साथ नकदी भी ले गई। पिता की तहरीर पर युवती के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


 

यहां का है मामला
थाना शिकोहाबाद के जलालपुर मरघटी हाल आनंद बिहार दिल्ली निवासी युवक शिवम कुमार ने थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती कर ली। दोस्ती करने के साथ ही उसके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान दोस्त की बहन के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब तक परिजनों को मालूम होता वह युवती को लेकर फरार गया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें -  UP: पति खर्च करने के लिए नहीं देता पैसे... थाने पहुंची विवाहिता बोली- मुकदमा दर्ज करो; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित पिता ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पिता ने कहा जहां युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं उसकी पुत्री घर में रखे सोने एवं चांदी के 250 ग्राम वजन के आभूषण एवं एक लाख की नकदी भी अपने साथ ले गई। पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   Mainpuri: बाहर गई थी मां... लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बेटी, दृश्य देखकर निकल गई चीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें