फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के मासूम का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ से सोमवार की शाम लापता हुए चार वर्षीय बालक का शव करीब चार घंटे बाद तालाब में मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का क्रिया कर्म कर दिया।
विज्ञापन

गांव बिरथुआ निवासी बृजराज माथुर का चार वर्षीय पुत्र योगेंद्र सोमवार शाम घर में खेल रहा था। वह अचानक लापता हो गया, जब काफी देर तक परिजनों ने बच्चे को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। घर के आसपास तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं लग पा रहा था। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। सभी ने तलाश की तो करीब चार घंटे बाद बच्चे का शव गांव के पास तालाब में मिला। ग्रामीण ने रस्सी के सहारे तालाब में से शव को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि बालक किसी तरह खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें