फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट: उमस से मिली राहत, चार दिन बारिश...मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी

Mon, 14 Jul 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Weather News in Hindi: बारिश ने उमस से राहत दी है। माैसम विभाग के मुताबिक 14, 15 और 16 जुलाई को आसमान में घने बादल छाएंगे। बारिश के भी आसार हैं।
 
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बारिश ने रविवार रात उमस से राहत दे दी। ठंडी हवा भी चलीं। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14, 15 और 16 जुलाई को आसमान में घने बादल छाएंगे। बारिश के भी आसार हैं। 17 जुलाई को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें

 

रविवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे हल्की बारिश ने लोगों को भिगोया। कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई। दिन में बादल छाए रहे। शाम को और रात तकरीबन 10 बजे फिर बारिश हुई। रात में ठंडी हवा भी चलीं। माैसम विभाग के मुताबिक, 10.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 13 जुलाई तक 272.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 120 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें -  UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
 
विज्ञापन

मेले में हुई समस्या
रात में हुई बारिश से राजेश्वर मंदिर में मेले में समस्याओं को सामना करना पड़ा। जहां दुकानदारों को परेशानी हुई, वहीं मेले में आए लोग भी भीग गए। व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़क पर तड़पता रहा बेटा...कोई मदद की हिम्मत न जुटा सका; जिस तरह हुई छात्र की मौत; कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें