फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Paper Leak: जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया गणित और जीव विज्ञान का पेपर, उसके एडमिन हैं पूर्व डीआईओएस

Fri, 01 Mar 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP Board Biology Paper Leak News: यूपी बोर्ड की गणित और जीव विज्ञान का पेपर परीक्षा के बीच में व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर ये दोनों पेपर साझा हुए, उसके एडमिन पूर्व डीआईओएस हैं। 
 
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप जिस पर भेजे गए पेपर - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Paper Leak: आगरा में गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुए हैं, उसके ग्रुप एडमिन पूर्व डीआईओएस मनोज कुमार हैं। ग्रुप में शिक्षक और प्रधानाचार्य सदस्य हैं। प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद दो एडमिन ग्रुप से हट गए। इस ग्रुप पर प्रश्नपत्रों की फोटो वायरल की गई। पहली बार विनय चौधरी के नंबर से वायरल की गई। उसके बाद एक अन्य सदस्य ने वायरल की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Board Paper Leak: परीक्षा शुरू होने से पहले खींचा गणित और जीव विज्ञान के पेपर का फोटो, गलती से हुए वायरल
 

प्रश्नपत्र के निरस्त होने पर असमंजस
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्रों के फोटो वायरल होने से परीक्षा की शुचिता को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। परीक्षार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर असमंजस बना है। परीक्षा निरस्त न कर दी जाए। हालांकि इस बारे में शिक्षा अधिकारियों की तरफ से कोई स्थिति साफ नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें -   UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड जीव विज्ञान एवं गणित विषय का पेपर व्हाट्सएप पर हुआ लीक, कालेज संचालक गिरफ्तार


 

इन सवालों के नहीं मिले जवाब
- प्रश्नपत्रों को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने का मकसद क्या है। परीक्षा केंद्र पर उत्तरपुस्तिका बदलने का खेल तो नहीं चल रहा।
- किसी भी सचल दल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण नहीं किया।
- परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल कैसे ले जाने दिया गया।
- क्या प्रश्नपत्र के फोटो एक ग्रुप पर वायरल किए गए या उससे पहले किसी और पर भी हुए।
 
ये भी पढ़ें -  UP: परीक्षा शुरू होते ही व्हाट्सएप पर आ गए गणित और जीव विज्ञान के पेपर, केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य पर केस
 
विज्ञापन

ऐसी कार्रवाई जो भविष्य में नजीर बनेगी
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि पेपर लीक मामले के आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में कार्रवाई नजीर बनेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें