फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: फिरोजाबाद में जारी हुआ परिणाम, जानिए कौन बना विजेता, एक गांव में बहुएं जीतीं सास हारीं

Tue, 15 Jun 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

जिले के 7196 ग्राम पंचायत सदस्यों में 3367 सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका था। आयोग ने उपचुनाव कराने की अलग से अधिसूचना जारी की थी। छह एवं सात जून को नामांकन एवं जांच के बाद 3257 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पंचायत उपचुनाव के मतपत्र गिनते कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के चार ब्लॉकों में 94 ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को संपन्न हो गई। इस दौरान ब्लॉकों पर काफी गहमा-गहमी का आलम दिखाई दिया। चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चुनाव जीतने के साथ सदस्यों को जीत का प्रमाणपत्र एआरओ के द्वारा प्रदान किया गया।

विज्ञापन


जिले के 7196 ग्राम पंचायत सदस्यों में 3367 सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका था। आयोग ने उपचुनाव कराने की अलग से अधिसूचना जारी की थी। छह एवं सात जून को नामांकन एवं जांच के बाद 3257 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था। 94 सदस्य पदों के लिए चुनाव होना था। जबकि 16 पदों पर कोई नामांकन नहीं आने के कारण इनका चुनाव नहीं हो सका।

94 सदस्यों के लिए 12 जून को 44 बूथों पर मतदान हुआ था। 14 जून को सुबह आठ बजे से फिरोजाबाद, एका, शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लॉक में मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना प्रारंभ होने के साथ परिणाम आना शुरू हो गए थे। बजीरपुर जेेहलपुर ग्राम पंचायत में वार्ड एक से वर्षा देवी, पांच से सूरजमुखी, सात से सत्यप्रकाश, दस से अमृतश्री ने जीत हासिल की। इसी तरह से जिले के अन्य ग्राम पंचायतों के परिणाम आते रहे।
विज्ञापन


बहुएं जीतीं, सासों को मिली हार
ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुर्रीकूपा में वार्ड सात में सास किरणदेवी एवं बहू रेखा के बीच चुनाव हो रहा था। सास-बहू की इस लड़ाई में आखिर जीत बहू के हाथ लगी। सास किरण देवी को 57 वोट मिले जबकि 140 वोट पाकर बहू रेखा देवी ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हो गई। इसी प्रकार इसी ग्राम पंचायत के गांव सुजातगढ़ में वार्ड संख्या 14 में बहू रिंकी देवी एवं चचिया सास अनीता देवी के मध्य हुई चुनाव में रिंकी देवी ने 277 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि अनीता देवी को 138 मत ही मिल सके।
विज्ञापन


पंचायत उपचुनाव: एटा का परिणाम घोषित, संगीता देवी और प्रेरणा सिंह ने प्रधान पद पर हासिल की जीत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें