फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ में धधकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट (आगरा)। उटसाना गांव के समीप रविवार रात चंबल के बीहड़ में आग लग गई। इससे करीब एक किलोमीटर के दायरे में पेड़ और झाड़ियां जल गईं। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि उटसाना गांव के समीप रविवार की रात करीब नौ बजे बीहड़ के जंगल में आग लग गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से बीहड़ में रहे पेड़ और झाड़ियां जली हैं। करीब एक किलोमीटर दायरे में आग फैली थी। कितनी हरियाली को नुकसान हुआ है, इसका आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें