बाह। बृस्पतिवार दोपहर बटेश्वर में दीपदान कर टेंपो से भिंड लौट रहे सुखचंद पुरा गांव निवासी फूल सिंह, गुलाब बाई और शांती बाई बाह पहुंचे थे। यहां वे अपने टेंपो की व्हील बेयरिंग बदलवा रहे थे।
इसी दौरान वर्कशॉप में खडे़ दूसरे टेंपो में गैस वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान टेंपो में आग लग गई। घटना में तीनों श्रद्धालु झुलस गए। भगदड़ और चीख पुकार के बीच तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। आवश्यक उपचार के बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।