फतेहपुर सीकरी। टेंपो से फतेहपुर सीकरी आ रही जैनपुरा गांव की महिला से टेंपो में सवार टप्पेबाजों ने झांसा देकर उसके जेवर ले लिए। रुपयों के स्थान पर उसे कागज के टुकड़ों की गड्डी थमा दी।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम जैनपुरा निवासी सेठानी पत्नी उल्फत सिंह बृहस्पतिवार को टेंपो से सीकरी आ रही थी। बताया कि टेंपो में बैठे तीन व्यक्तियों ने उसे झांसा देकर सोने के कुंडल, माला ले लिया। रुपये के बदले कागज टुकड़ों की गड्डी थमा दी।
टेंपो सवारों के उतरने के बाद महिला ने गड्डी को देखा, तो उसे कागज देख वह सन्न रह गई। पीड़िता के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। संवाद