फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire News: लोहा व्यापारी की कोठी में लगे एसी में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लपटों से बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 04 Jun 2023 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसी में हुए धमाके के सुन लोहा व्यापारी का भतीजा जाग गया, जिससे समय रहते परिवार के सदस्यों को कोठी से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन
कोठी में जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र की जगन्नाथपुरम कॉलोनी में रविवार की तड़के एसी में शार्ट सर्किट होने से लोहा व्यापारी दिनेश अग्रवाल की कोठी में आग लग गई। आग लगने से घर में अफरा तफरी मच गई। गनीमत ये रही अचानक एसी में धमाका होने पर भतीजा अंकुर अग्रवाल जाग गया। इसके बाद उसने (एमसीबी) को डाउन कर दिया, जिससे आग पूरी कोठी में नहीं फैल सकी और व्यापारी का परिवार सुरक्षित कोठी से निकल गया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

यहां का है मामला

 जगन्नाथ पुरम निवासी दिनेश अग्रवाल लोहे का व्यापार करते हैं। उनकी दो मंजिला कोठी है। पहली मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते हैं। भूतल पर उनकी भाभी रजनी अग्रवाल और भतीजा अंकुर अग्रवाल रहते हैं। परिजन ने बताया कि करीब 15 दिन पहले एसी व आउटडोर खराबी हो गई थी। इस पर उसकी मरम्मत करवाई। उसे ठीक कराने के बाद इंडोर समस्या आ गई। दो दिन पहले ही इसी को फिर से ठीक करवाया गया था। रविवार को तड़के करीब तीन बजे अंकुर के कमरे में लगे एसी में शार्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार
 
विज्ञापन

आग की लपटों ने घेरा

धमाका होने पर वह जाग गया। उसके कमरे को आग की लपटों ने घेर रखा था। आग तेजी से फैलती जा रही थी। तभी उसने एमसीबी डाउन कर दी। लेकिन तब तक पूरी कोठी में धुआं भर गया। इसके बाद परिवार के लोग घर से बाहर आ गए। इसके बाद पड़ोस में रहने वालों लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया गया। सूचना मिलते ही  मौके पर दमकल भी पहुंच गई। मगर तब कमरे और ड्राइंग रूम में रखा ज्यादातर सामान जल गया था। करीब आधे घंटे में आग पर काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें - पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत: पहले पीटा फिर गला दबाकर ली जान, मारते समय नहीं कांपे हाथ; खुद ही पहुंचा थाने
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें