मैनेजर ने कहा- एक भी रुपया नहीं मिलेगा
उन्होंने 25 अप्रैल को इसकी जानकारी करने को आगरा में कंपनी मैनेजर से फोन पर बात की। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। यह कहा कि तुम्हारी सप्लाई रोक दी है। इस पर उन्होंने रकम मांगी। तो मैनेजर ने कहा कि एक रुपया भी नहीं मिलेगा। कोई हिसाब बाकी नहीं है।
इस संबंध में कंपनी के एमडी को अप्रैल और मई में नोटिस देकर अवगत कराया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर शिप से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
इनको किया नामजद
मुकदमे में डायरेक्टर सीईओ अंगलो जॉर्ज, चेयरमैन-एमडी रमेश चंद्र चौहान, डायरेक्टर जैनाव चौहान, जयंती चौहान, राजेंद्र कुमार गर्ग, अंजना घोष, पराग बंगाली, कादिर खान, अन्य मुकेश अग्रवाल, चंदर गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अक्षय कुलश्रेष्ठ, सैन्की अग्रवाल और अमन गुप्ता नामजद हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।