फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सेल्स ऑफिसर लापता: अपहरण की आशंका से परिवारवाले चिंतित, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एक ऑटो कंपनी में कार्यरत सेल्स ऑफिसर दो अगस्त को सुबह घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। उनकी फोन भी स्विच ऑफ है। 
विज्ञापन
सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी एक ऑटो मोबाइल कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार (35) दो अगस्त को लापता हो गए। वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। तब से उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। परिजन अपहरण की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर सुनील को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच की। उनकी आखिरी लोकेशन गांधी नगर की आई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी मिल गए हैं।

दो अगस्त को सुबह घर से निकले थे
ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-दो निवासी सुनील कुमार एक ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बड़े भाई संतोष ने बताया कि सुनील दो अगस्त की सुबह 9:30 बजे घर से निकले थे। वह बाइक से गए थे। 15 मिनट बाद वाटरवर्क्स चौराहे पर पहुंचे। यहां से कंपनी को अपनी लोकेशन शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष के फोन करने सुनील ने खुद को गांधी नगर में बताया। 10:30 बजे तक वहीं थे। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इस पर वो फोन मिलाते रहे। बीच में मोबाइल ऑन हुआ। घंटी गई, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इस पर भाई की तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। थाना एत्माद्दौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार को पिता रघुवीर प्रसाद, मां नारायणी देवी, पत्नी मीतू, भाई संतोष और कुलदीप एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी से सुनील को बरामद करने की गुहार लगाई। एसएसपी ने सीओ छत्ता और थाना एत्माद्दौला पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बताया कि सुनील की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इनमें वाटरवर्क्स पर वो नजर आ रहे हैं। इसके बाद गांधी नगर जाते हैं। गांधी नगर के फुटेज में भी वो दिख रहे हैं। यह एक पेट्रोल पंप के पास के हैं। पुलिस सुनील की कॉल डिटेल निकाल रही है।

पिछले दिनों डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण कर लिया गया था। उन्हें बीहड़ में बदमाश ले गए थे। पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया था। अब सुनील के भी हनी ट्रैप का शिकार होने की आशंका परिचित लोग जता रहे है। हालांकि पुलिस ने अभी इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें