विश्वविद्यालय: 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड (अंकों से छेड़छाड़) माना है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट रखी गई, जिसे मंजूरी दे दी गई। विश्वविद्यालय का यह निर्णय हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाना है।
एसआईटी (विशेष जांच दल) की ओर से तैयार की गई टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची में 1084 अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे। स्पेशल अपील की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 26 फरवरी 2021 को मामले की जांच के आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया।
समिति की जांच रिपोर्ट को कार्य परिषद में रखा गया। समिति ने जांच में पाया कि एसआईटी की ओर से तैयार टेंपर्ड प्रमाणपत्र की 1084 अभ्यर्थियों की सूची में एक ही अभ्यर्थी का नाम 61 बार है। एक छोड़कर 60 जगह से नाम हटा दिए गए। बचे 1024 में से तीन अभ्यर्थियों के साक्ष्य सही पाए गए। इनके नामों को टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची से हटा दिया गया।