फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहम खाद भंडार के प्रोपराइटर समेत दो के विरुद्ध एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएपी की कालाबाजारी करने के मामले में कृषि विभाग ने सोहम खाद भंडार के प्रोपराइटर समेत दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद जिला कृषि अधिकारी की ओर से थाना किशनी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को किशनी में संचालित सोहम खाद भंडार पर डीएपी की कालाबाजारी करने की सूचना एसडीएम किशनी जयप्रकाश को मिली थी। उन्होंने छापेमारी की तो पता चला कि यहां 1200 रुपये की डीएपी की बोरी 1450 रुपये में बेची जा रही है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर सील कर दिया था। एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी से संस्तुति मांगी गई थी।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने थाना किशनी में दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें सोहम खाद भंडार की प्रोपराइटर रश्मी यादव और दुकान पर डीएपी की बिक्री करने वाले अनुज यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

----
डीएपी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। सभी दुकानदार नियमानुसार 1200 रुपये पर ही बिक्री करें। कालाबाजारी करने पर दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

-डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें