फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतदाता सूची में यहां खोजें अपना नाम

Wed, 10 May 2017 02:28 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची में मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं। साथ ही जिनका नाम सूची में नहीं है। वे नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 मई है। 
विज्ञापन


बता दें कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए होंगे। ऐसे में राज्य निवार्चन आयोग ने चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में आयोग की वेबसाइट पर मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है।  मतदाता वेबलिंक http://sec.up.nic.in/site/votersearchULB.aspx/ पर जाकर बूथवार अपना नाम खोज सकते हैं। 

इसमें मतदाताओं को अपने जिले का नाम, निकाय का प्रकार, ‌निकाय का नाम और फिर वार्ड का नाम एंटर करना होगा। इसके बाद बूथवार सूची में नाम खोज सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं और वे मतदान की पात्रता रखते हैं वे 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन के ‌जरिए सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए लिंक http://sec.up.nic.in/ULBVoterRegistration/ पर जाना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद लिंक http://sec.up.nic.in/ULBVoterRegistration/OnlineULBVoterStatus.aspx पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी पता कर सकते हैं।  आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें