सोमवार को विधायक पूरन प्रकाश, एसडीएम संजीव वर्मा, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, एसीएमओ डॉक्टर दिलीप कुमार गांव पहुंचे। स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों ने घर-घर ग्रामीणों को बीमारी से बचने और मास्क लगाने को आगाह किया। एसडीएम ने गांव की सफाई के साथ-साथ सैनिटाइज भी कराया गया। इस कार्य में दर्जनों सफाईकर्मी जुटे रहे। डेंगू के साथ-साथ कोरोना की भी जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया रहा है। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि क्या बीमारी है।
अभी डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई है, जांच कराई जा रही है। वहीं गांव में घर-घर सैंपल लेकर डेंगू और कोरोना की जांच कराई जा रही है रिपोर्ट आने पर पूरी जानकारी दी जाएगी।
- डॉ. पारुल मित्तल, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह।
कहीं गंदगी के कारण बीमारी तो नहीं
गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियां चोक पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। आशंका है कि कहीं यह बीमारी गंदगी के कारण तो नहीं। गांव के नंदकिशोर के परिवार के 4 लोग आगरा के अस्पताल में भर्ती हैं।
फिरोजाबाद में बेकाबू वायरल बुखार: बाल रोग विभाग में बदइंतजामी, एक पलंग पर तीन-तीन मरीज