फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: पिता और भाई ने युवती की गोली मारकर की हत्या, जला रहे थे लाश...तभी पहुंच गई पुलिस

Sun, 07 Apr 2024 10:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चरित्र पर शक के चलते युवती को अपनों ने ही मौत के घाट उतार दिया। युवती के पिता और भाई ने उसे गोली मार दी। इसके बाद अंतिम संस्करा किया जा रहा था, तभी पुलिस पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 20 वर्षीय युवती की उसी के पिता और भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवती को उपचार के लिए अलीगंज सीएचसी में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसी को पता न चले इसलिए अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी किसी ने सूचना पुलिस को दे दी।  पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि युवती के चरित्र पर शक को लेकर पिता और पुत्र ने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


थाना नगयांव क्षेत्र के गांव अलीपुर में पिता और भाई ने युवती को गोली मार दी। किसी को इस हत्या के बारे में जानकारी न हो सके, इसलिए शव को खेत में ले जाकर जला रहे थे। उसी समय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार युवती के चरित्र पर शक था। इसी वजह से पिता और भाई ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि युवती के अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द से जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें