फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फसल देख रहे किसान पर गिरी बिजली, मौत

Fri, 19 Jul 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक किसान।
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव खिरिया नैगवां मे शुक्रवार की सुबह खेत पर फसल देखने के लिए गए किसान पर बिजली गिर गई। जिसके चलते किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। बिजली गिरने से हुई घटना की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव खिरिया नैगवा निवासी किसान रामरूप यादव (50) शुक्रवार की सुबह बारिश के बीच अपने खेत पर पहुंचे और उखड़ रही धान की पौध को देखने लगे। तभी तेज धमाके के साथ उन पर बिजली गिर गई। किसान अचेत होकर खेत में गिर गए। आसपास खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने मौके पर जाकर देखा तब तक रामरूप की मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी जैसे ही रामरूप के परिजन को हुई तो वह रोते बिलखते हुए मौके पर आ पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें