फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीनी झंडा, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Jul 2024 07:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मोहर्रम के दिन ताजिया के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान फहराया फिलिस्तीन का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी के बाद अब मलपुरा के धनौली में मोहर्रम के दिन ताजिया के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। मोहर्रम के बाद सोशल मीडिया पर धनौली में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें जुलूस के दौरान कुछ अज्ञात युवा फिलिस्तीन का झंडा लेकर जुलूस में शामिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी की पड़ताल की गई। पुलिस ने बी.एन.एस के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें