फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, शव खेत पर पड़ा मिला

विज्ञापन
21एमएनपी-08-ब्योंतिखुर्द में किसान की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द में शनिवार सुबह एक वृद्ध किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द निवासी ब्रजेश कुमार (55) कई वर्षों से खेत पर बनी झोंपड़ी में सोते थे। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद खेत पर सोने चले गए थे। शनिवार सुबह उनके चाचा जनवेद खेत पर पहुंचे तो वहां ब्रजेश का शव पड़ा था।
जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने ब्रजेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें