फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने गोली मारकर आत्म हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी किसान ने शुक्रवार की रात घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शव के पास से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मंगलपुर निवासी 50 वर्षीय अवनीश मिश्रा शुक्रवार की शाम को घर में अकेले थे। उन्होंने अपने कमरे में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अवनीश का पुत्र लखन मिश्रा मैनपुरी में रहता है जबकि दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के वक्ता पत्नी पुत्री के घर बेवर गईं हुईं थीं। जानकारी पर परिजन गांव पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी जुटाई, लेकिन वे आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आत्महत्या करने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके हैं। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें