फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी किट में दवाएं कम, फार्मासिस्ट को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी किट में दवाएं कम मिलने पर फार्मासिस्ट को चेतावनी दी। प्रसूता को टेंपो से घर जाते देख अधीनस्थों से जवाब तलब किया। कोरोना वार्ड में मानक मुताबिक व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ ने कोरोना वार्ड में मानक मुताबिक बेंच, स्टैंड, लॉकर न होने पर सीएचसी प्रभारी से शीघ्र अनुलब्ध सामग्री की सूची भेजने के निर्देश दिए। फार्मेसी विभाग में इमरजेंसी किट में दवाओं की कमी पर फार्मासिस्ट को चेताया। केंद्र पर वैक्सीन के लिए बनी कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। एंटी स्नैक वेनम व एंटी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता की रिपोर्ट तलब की। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की बात कही। केंद्र के चारों और बाउंड्रीवाल व गार्डन विकसित किए जाने की निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि केंद्र पर मातृत्व सुरक्षा योजना कार्यक्रम के निरीक्षण में गर्भवती महिलाओं की हो रही जांच संतोषजनक मिली है।
झोलाछाप का तैयार करा रहे डाटा बेस
सीएमओ ने बताया कि जिले में मौजूद झोलाछाप का डाटा बेस तैयार कराने के लिए चार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसके बाद झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी झोलाछाप की शिकायत कोई भी व्यक्ति अपना नाम बताए बिना विभाग में कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें