फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजीपुरम में सीवर लीकेज से धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अलबतिया रोड स्थित बालाजीपुरम में जीएल पब्लिक स्कूल वाली सड़क मंगलवार सुबह धंस गई। 15 फीट लंबी, 12 फीट चौड़ाई तथा 6 फीट गहराई में सड़क धंसने के पीछे सीवर लाइन की लीकेज निकली। क्षेत्रीय पार्षद राहुल चौधरी ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे से की, जिसके बाद दोपहर में वबाग के अधिकारियों ने आकर लाइन में भरा सीवर सक्शन मशीन से निकलवाया और लीकेज दूर कराने के साथ गड्ढे में शाम को मलबा भरवाया। हालांकि जिस जगह गड्ढा हुआ, उसके आसपास की सड़क भी धंसती जा रही है। सीवर भरा होने से मिट्टी का कटान हो गया, जिसमें कई छोटे गड्ढे भी बन रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें