फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश: रिश्ता तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने लगा जीजा का भाई, चैटिंग की वायरल

Sat, 18 Sep 2021 10:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

युवती को जब पता लगा कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी है तो उसने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल की जांच में पता लगा कि बहनोई के भाई ने ये आईडी बनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक युवती ने जीजा के भाई से शादी करने से इंकार कर दिया। दूसरी जगह उसकी शादी की बात होने लगी। इससे नाराज युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दो आईडी बनाईं। एक युवती और दूसरी युवक के नाम पर थी। आईडी से खुद ही चैटिंग करता। मोबाइल से स्क्रीन शॉट लेकर युवती से रिश्ते की बात करने वाले एक अन्य युवक के मोबाइल पर भेजकर बदनाम करने लगा। पीड़िता ने एडीजी जोन की साइबर सेल से शिकायत की। इस पर मामला खुल गया। हालांकि पता चलने पर युवती ने शिकायत वापस ले ली।

विज्ञापन

पति से हुआ था तलाक
युवती शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उनका पति से तलाक हो गया था। इस पर वह दूसरी शादी की सोचने लगीं। इस पर बहन के देवर से शादी की बात होने लगी। कई दिन तक दोनों की बातचीत हुई। बाद में युवती को पता चला कि देवर का चालचलन ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया। बाद में दूसरे युवक से शादी की बात शुरू कर दी।
तनाव में आई युवती
कुछ महीने पहले युवती को पता चला कि जिस युवक से उसके रिश्ते की बात चल रही है, उसके मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर बनी उसके नाम की आईडी से चैटिंग के स्क्रीन शॉट भेजे गए हैं। यह चैटिंग एक युवक से थी। इसमें दोनों आपस में प्यार करने की बात कर रहे हैं। इसका पता चलने पर युवती तनाव में आ गई। उसने एडीजी जोन से शिकायत की। मामले में जोन साइबर सेल को जांच के आदेश किए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

युवती ने कर दिया माफ
पुलिस की जांच में पता चला कि आईडी युवती के जीजा के भाई ने बनाई थी। वह युवती के उससे रिश्ता तोड़ने से नाराज था। उसे बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई थी। युवती के नाम से बनी फर्जी आईडी से युवक के नाम से बनी दूसरी फर्जी आईडी पर चैटिंग करने लगा। इनमें ऐसा जाहिर करता था कि जैसे, दोनों प्यार करते हैं। एक साथ रहना चाहते हैं। इसके बावजूद युवती दूसरी जगह शादी की बात कर रही है। उसे धोखा दे रही है। इस चैट के स्क्रीन शॉट खींचकर भेजे थे। इससे युवती तनाव में थी। जीजा का भाई निकलने पर वह सन्न रह गई। हालांकि बाद में परिवार का मामला होने की वजह से युवती ने लिखकर दिया कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उधर, युवक ने भी माफी मांग ली।

बदलाव: आगरा पुलिस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इनके हुए तबादले, देखें नाम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें