फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज भूमि में वसंत पंचमी से शुरू होगा फाग महोत्सव, इस दिन खेली जाएगी लठामार होली

Sat, 25 Jan 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कान्हा की क्रीड़ा स्थली ब्रज भूमि में सवा माह से भी अधिक समय तक रंगोत्सव मनाया जाता है। नंदगांव-बरसाना की अद्वितीय लठामार होली में लाठियों से भी प्रेम रस की वर्षा होती है। होली का शुभारंभ वसंत पंचमी से हो जाता है। 
विज्ञापन


वसंत पंचमी के दिन ठाकुर जी पर गुलाल, टेसू के रंग, कुमकुम आदि का छिड़काव भी किया जाता है। इसी क्रम में नंदगांव बरसाना के गोस्वामीजनों द्वारा समाज गायन के दौरान आपस में गुलाल लगाकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया जाता है।

नंदबाबा मंदिर के सेवायत रमेश चंद गोस्वामी ने बताया कि ब्रज में यह होली का महोत्सव चालीस दिन तक धूलहोली तक चलता है। वसंत पंचमी से पूर्णिमा तक नव वसंत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाना नंदगांव की लठामार होली 3 व 4 मार्च को नंदगांव। विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन बरसाना में 4 मार्च को तथा नंदगांव में 5 मार्च को होगा। 3 मार्च को नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में फाग आमंत्रण महोत्सव तथा बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन किया जाएगा। ब्रज की प्रमुख होली और हुरंगों के कार्यक्रम 22 फरवरी शिवरात्री को बरसाना में रात्रि में होली की प्रथम चौपाई निकलेगी। 

3 मार्च फाग आमंत्रण महोत्सव नंदगांव, लड्डू होली बरसाना, 
4 मार्च बरसाना लठामार होली
5 मार्च नंदगांव लठामार होली
6 मार्च जन्मभूमि/वृंदावन होली
9 मार्च होलिका दहन, फालेन में धधकती आग से निकलेगा पंडा
10 मार्च धूलहोली
11 मार्च नंदगांव, जाब और दाऊजी में हुरंगा
12 मार्च गिडोह तथा बठैन में हुरंगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें