एक ही पाली में कई प्रश्नपत्र तो नहीं
विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके जरिए कॉलेज और छात्रों को बताया गया है कि पाठ्यक्रम में प्रश्नपत्र किस पाली में और किसने अंतराल के साथ होंगे। इसी टेंटेटिव कैलेंडर पर विवि की ओर से सुझाव और आपत्ति मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में यदि किसी परीक्षार्थी का एक से अधिक प्रश्नपत्र एक पाली में है या फिर कोई प्रश्नपत्र परीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने से छूट गया हो। इसके साथ ही कोई विसंगति रह गई हो तो प्रमाण सहित प्राचार्य आपत्ति, प्रत्यावेदन 4 अप्रैल तक विवि की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं। ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके, निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
ये भी पढ़ें - Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप