फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा की छुट्टी में भी परिणाम की गड़बड़ी दूर कराने पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में उच्चस्तरीय समिति की ओर से लगाई गई हेल्प डेस्क पर शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी के दिन भी छात्र अपने परिणाम की गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए पहुंचे। यहां 38 छात्रों ने प्रार्थनापत्र दिए। वहीं, विभिन्न माध्यमों से उच्चस्तरीय समिति को पांच दिनों में 2285 प्रार्थनापत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय समिति को अब तक गूगल फॉर्म के माध्यम से 1411, ई-मेल के माध्यम से 409 और हेल्प डेस्क के माध्यम से 461 प्रार्थनापत्र प्राप्त हो चुके हैं। चार अन्य प्रकरण भी हेल्प डेस्क पर आए थे। उच्चस्तरीय समिति के सदस्य प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों से किए गए वादे के अनुरूप छुट्टी में भी हेल्प डेस्क बंद नहीं किया गया। शुक्रवार को भी 38 प्रार्थनापत्र हेल्प डेस्क को प्राप्त हुए, इनको एजेंसी के लिए भेजा गया है। जो प्रार्थनापत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भेजने लायक उनको अलग कर लिया गया है, विश्वविद्यालय खुलने के बाद भेज दिया जाएगा। जैसे-जैसे समस्याओं का समाधान होता जाएगा, छात्रों को सूचित भी कर दिया जाएगा। छात्रों को फोन भी कराया जा रहा है। ई-मेल के माध्यम से प्रार्थनापत्र में जरूरी प्रमाणपत्रों की कमियां भी बताई जा रही हैं और उनको जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें