फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्टः बड़ी बहन ने इंटर तो छोटी ने हाईस्कूल में टॉप किया जिला

Fri, 09 Jun 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
युक्ता और सृष्टि अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम ने इस बार कई चौंकाने वाली कहानियां रचीं हैं। आगरा में जहां पूरे रिजल्ट पर देहात के छात्रों का प्रदर्शन भारी रहा वहीं एटा में सगी बहनों ने जिला टॉपर बनकर रिकॉर्ड बना दिया है। मथुरा और फिरोजाबाद के परिणाम भी कुछ नया लेकर ही आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि एटा में यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में सगी बहनें टॉपर रहीं। अलीगंज के आरडी इंटर कालेज की छात्रा युक्ता ने इंटरमीडिएट में 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है तो हाईस्कूल में उनकी छोटी बहन सृष्टि जिले की टॉपर हैं। गौर करने वाली बात है कि सृष्टि के भी 93.6 प्रतिशत अंक हैं। 

युक्ता और सृष्टि अलीगंज निवासी अशोक कुमार यादव की पुत्री हैं। दोनों ही आरडी इंटर कालेज अलीगंज की छात्रा हैं। दोनों ही बेटियों के जिला टॉपर बनने से परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


इधर फिरोजाबाद में टॉप थ्री पोजिशन पर बेटियों का कब्जा रहा। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित प्रह्लाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कालेज की छात्रा अपर्णा सिंह ने जिला टॉप किया है। उनके 93.4 प्रतिशत अंक हैं। वहीं शिकोहाबाद के ही गार्डेनिया इंटर कालेज की छात्रा बैर्भी 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं। 

शिकोहाबाद के ही गार्डेनिया इंटर कालेज की छात्रा रंजना ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ फिरोजाबाद जिले में तीसरा स्‍थान पाया है। औसत परिणाम की बात करें तो फिरोजाबाद में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 59.76% रहा है।  

मथुरा हाईस्‍कूल के रिजल्ट में यूपी में चौथे स्‍थान पर रहा। यहां औसतन 89.99%  छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में मथुरा का स्‍थान प्रदेश में 48वां रहा। इंटरमीडिएट में मथुरा के 80.87% छात्रों ने सफलता पाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें