फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः जाम में फंसने पर विधायक बोले- डग्गेमारी बंद नहीं हुई, तो सख्त कार्रवाई कराऊंगा

Mon, 16 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एटा बस स्टैंड पर बस का चालान काटते टीएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बढ़ती जा रही डग्गेमारी को लेकर रविवार को सदर विधायक का पारा चढ़ गया। विधायक ने बस स्टैंड पर पहुंचकर रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बसों को पकड़वाया। साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने यातायात प्रभारी और वनगांव चौकी प्रभारी को डग्गेमारी बंद कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड रविवार को जैन समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बस स्टैंड से गुजर रहे थे। तभी डग्गेमारों के चलते बस स्टैंड पर जाम लग गया। 

इस पर विधायक कार से उतरे और आगरा जाने वाले मार्ग पर खड़ी रोडवेज रंग में रंगी बसों के पास पहुंच गए। उन्होंने बसों को रुकवाते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को खूब फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी बचान सिंह को विधायक ने बसों को सीज करने और चालान करने के लिए कहा। इसके बाद एक टेंपो और एक बस को सीज किया गया। साथ ही 10 डग्गेमारों के चालान काटे गए। 

विधायक ने यातायात प्रभारी और चौकी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए यदि डग्गेमारी बंद नहीं हुई, तो सख्त कार्रवाई कराऊंगा। उन्होंने कहा कि डग्गेमारों से रोडवेज को नुकसान होता है। टीएसआई ने जल्द से जल्द डग्गेमारी बंद कराने का आश्वासन दिया। 

पहले भी हो चुका है हंगामा
रोडवेज रंग में रंगी बसों के चलते पहले भी बस स्टैंड पर हंगामा हो चुका है। प्राइवेट बस चालकों ने बसों का रंग रोडवेज बसों जैसा करा लिया है। ऐसे में प्राइवेट बसों को रोडवेज की समझकर सवारियां बैठ जाती हैं। इसके बाद सवारियों से वसूली की जाती है। विगत दिनों अवागढ़ में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऐसी बसों को पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें