फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरनाहल में 6.50 करोड़ रुपये से सुधरेगी विद्युत व्यवस्था

Fri, 15 Sep 2023 09:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल में 6.50 करोड़ रुपये से सुधरेगी विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन

बरनाहल। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने अधिशासी अभियंता दीपक मिश्रा व एसडीओ दिलीप भारती के साथ नगर पंचायत बरनाहल के चेयरमैन के आवास पर बैठक की।

नगर पंचायत चेयरमैन को बताया कि नगर पंचायत के विस्तारीकरण क्षेत्र में 6050 करोड़ रुपए से विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके तहत जर्जर लाइनों को बदल जाएगा। ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। जर्जर बिजली के खंभे बदले जाएंगे। अन्य तकनीकी सुधार भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूपीएसएलडीसी से बरनाहल का ग्रामीण से नगर पंचायत का कोड भी बदल दिया गया है। अब 18 की जगह 20 से 22 घंटे नगर पंचायत क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति मिलेगी। विद्युत संबंधित जो भी समस्याएं होगी उनका भी निस्तारण किया जाएगा। शिविर लगाकर शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ताओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


फोटो नंबर-34

बिलिंग में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
भोगांव। बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए दक्षिणांचल मुख्यालय से खंड द्वितीय के नोडल अधिकारी एसई स्टोर राकेश वार्ष्णेय शुक्रवार को भोगांव पहुंचे। मोहल्ला भीम नगर में डोर टू डोर बिलिंग चेक करके उपभोक्ताओं से बिलिंग संबंधित फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलिंग में बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराना विभाग की प्रथम प्राथमिकता है। गलत बिलिंग करने वाले रीडरों के लिए विभाग में बिल्कुल भी जगह नहीं है। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। अगर कहीं भी स्टोर रीडिंग पाई जाती है तो संबंधित रीडर के खिलाफ रिपोर्ट की जाए। जेई, टीजीटू व एसडीओ प्रतिदिन रीडर द्वारा बनाए गए बिलों की क्रास चेकिंग करें। बिलिंग सर्किल इंचार्ज सुमित प्रताप से कहा कि अगर कहीं भी कनेक्शन गलत विधा में चल रहा है या निर्धारित लोड से ज्यादा खपत हो रही है या विद्युत चोरी हो रही है तो उसकी सूचना प्रारूप पर बनाकर खंड कार्यालय में दें। अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता, एसडीओ नरेंद्र वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें