फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में डेंगू का प्रकोप: सुरीर में आठ वर्षीय बच्ची की मौत, छह नए मरीज भी मिले

Sun, 24 Oct 2021 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिससे न मरीजों की संख्या थम रही है और न ही मौत का सिलसिला। शनिवार को डेंगू से एक बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सुरीर में डेंगू से एक बच्ची की मौत हो गई। छह नए मरीज भी मिले हैं। इससे एक दिन पहले डेंगू से पीड़ित बच्चों ने दम तोड़ दिया था। वहीं सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन


सुरीर कस्बे के जरारा मार्ग निवासी आठ वर्षीय तनवी पुत्री कटार सिंह की देर रात आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसे शहर के निजी अस्पताल से शुक्रवार को आगरा रेफर किया गया था। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। उसकी मां संगीता देवी ने बताया कि बालिका की तबीयत झोलाछाप की दवा लेने से अधिक बिगड़ी थी। 

सीआईएसएफ के पांच जवानों को डेंगू 
जिले में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं। बाद गांव स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कैंपस में जवानों को बुखार की शिकायत मिलने पर 13 के सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। रिपोर्ट में पांच जवान डेंगू पॉजिटिव मिले है। साथ ही दो को टायफाइड है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सीआईएसएफ कैंपस में निगरानी बरते हुए है। शनिवार सुबह से टीम द्वारा 19 जवानों के सैंपल लेकर जांच के लिये भेजे गये है, अन्य प्रभावित जवानों  को भी दवाऐं वितरित की जा रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें