फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, अयोध्या में भंडारा करके गाजियाबाद लौट रहे थे

Mon, 05 Feb 2024 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। पिकअप गाड़ी पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वह अयोध्या में भंडारा करके गाजियाबाद लौट रहे थे। 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: आधा दर्जन से अधिक लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। घायलों को उठाकर एक तरफ बैठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन

फतेहाबाद थाना क्षेत्र के किलोमीटर 36,600 के पास हुआ। मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले लोग अयोध्या धाम गए थे। वहीं पर सेवा कार्य व भंडारा करके वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में चालक को झपकी आ जाने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।

मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीर और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहाबाद पहुंचाया। यहां से पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें