फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच घायल... चार की हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर

Mon, 05 Feb 2024 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत नाजुक है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Mathura: हादसे में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर डायवर्जन का बोर्ड न लगा होने से हादसा हुआ।  

विज्ञापन


हादसा रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव के पास बन रहे ओवरब्रिज के पास हुआ। यहां पर ओवरब्रिज का काम चलने के कारण वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ता है। मौसम खराब होने से रात को बरसात हो रही थी। करीब नौ बजे आगरा से मथुरा की तरफ जा रही वेन्यू कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों में ये लोग शामिल

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें फौरन सिंह निवासी नंदूगढ़ी, किरावली, प्रीति पत्नी तेजवीर, तेजवीर पुत्र वालमुकंद , सुशील पुत्र वालमुकुंद निवासीगण टिकरी, किरावली व राहुल पुत्र बलजीत निवासी शिवाजी जेल, पुलिस नगर, बाजना, मथुरा शामिल रहे। इन्हें स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां पर डॉक्टरों ने चार लोगों की हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें