फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ई-वोटर कार्ड की वेबसाइट ठप, नए पंजीकरण बंद, कार्ड भी नहीं हो रहे डाउनलोड

Sun, 07 Mar 2021 11:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग ने शुरू की थी
  • रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों के कार्ड भी डाउनलोड नहीं हो रहे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक मतदाता पहचान पत्र के विकल्प और डिजिटल युग में मतदाताओं के लिए ई-पहचान पत्र की कवायद पहले कदम पर ही समस्या से घिर गई। एक फरवरी से वेबसाइट ठप है। नए पंजीकरण बंद हैं। 25 से 31 जनवरी तक जिनके मोबाइल नंबर पंजीकृत हुए उनके ई-पहचान पत्र भी डाउनलोड नहीं हो रहे।

विज्ञापन

 
11वें मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-ईपिक (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) सुविधा शुरू की थी। 25 से 31 जनवरी तक 1800 से अधिक नए मतदाताओं ने मोबाइल नंबर पंजीकृत कराए। एक फरवरी से इनके ई-पहचान पत्र पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड होने थे, लेकिन पिछले 60 दिनों से ई-ईपिक पोर्टल तकनीकी खराबी से बंद पड़ा है। नए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे। 

आगरा में विधान सभा चुनाव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बंद वेबसाइट के संबंध में आयोग को सूचित कर दिया है। वेबसाइट कब तक चालू होगी इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-मतदाता पहचान पत्र के फायदे
- मतदाता पहचान पत्र खोने के झंझट से मुक्ति मिल जाती।
- पीडीएफ फार्मेट में इसे मोबाइल में स्टोर किया जा सकता है।
- डिजी लॉकर में ई-ईपिक कार्ड को संरक्षित रखा जा सकता है।
- प्रिंट को लेमीनेशन कराके कार्ड की तरह उपयोग कर सकते हैं। 
- प्लास्टिक मतदाता पहचान पत्र की जरूरत खत्म हो जाती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें