फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: कुंभ मेला कार्यालय पर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, धरने पर बैठे

Sun, 07 Mar 2021 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप से वार्ता करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैष्णव कुंभ के दौरान वृंदावन की खराब यातायात व्यवस्था और मेला समितियों को तवज्जो न दिए जाने से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को वृंदावन कुंभ प्रशासनिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जमकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मेलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद वे धरने से उठे। 

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा महानगर के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव और नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कुंभ मेला प्रशासनिक कार्यालय पहुंच गए। यहां शीर्ष अधिकारियों की गैर मौजूदगी के बाद भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह और एडीएम प्रशासन सतीशचंद्र ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। 

मेलाधिकारी ने दिया आश्वासन 
मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने मेला कार्यालय पहुंचकर भाजपाइयों को धरने से उठाया, फिर बैठक कक्ष में उनके साथ वार्ता की। महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि मेले की किलेबंदी कर दी गई है। इससे लोग मेले में आना ही नहीं चाह रहे हैं। सांस्कृतिक पंडाल में अच्छे कलाकारों की प्रस्तुतियां हो रही हैं, लेकिन उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार नहीं हो रहा है। यातायात व्यवस्था में मनमानी हो रही है। नगर के बाहर ही सब रोक दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी व्यवस्था फेल हो गई है। बुजुर्गों को भी आम आदमी की भांति बाहर ही रोका जा रहा है। मेला क्षेत्र में बुजुर्ग और बच्चों को ई-रिक्शा से नहीं आने दिया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं के चलते कुंभ देखने कौन आना चाहेगा। व्यवस्थाओं के लिए बनाई गई अधिकांश कमेटियों की बैठक ही नहीं हुई हैं। इस पर मेलाधिकारी ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। 

प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता गजेंद्र चौधरी, राजपाल चौधरी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, सुमित वर्मा, प्राण बल्लभ दुबे, जितेंद्र वार्ष्णेय, अभिषेक मिश्रा, राजीव तिवारी, गोलू पंडित, घनश्याम जादोन, सुमित गौतम, मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती, रसिक बल्लभ, राहुल अधिकारी, पंकज अरोड़ा, राहुल रजावत, डॉ व्यास, योगेंद्र पुंडीर समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें