फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: बीएड 2013 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी

Sat, 14 Aug 2021 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बीएड वर्ष 2013 के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ियां पाई गई थीं। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन बीएड वर्ष 2013 का परिणाम जल्द घोषित करने की तैयारी में है। गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक में प्रकरण रखा गया। इसमें निर्णय लिया गया कि इस मामले में पूर्व में गठित समिति से आख्या लेकर परिणाम घोषित किया जाएगा। अभी न्यायालय के आदेश पर छात्रों को बीएड 2013 का परिणाम दिया जा रहा है। परिणाम तैयार न होने से डिग्री के सत्यापन में परेशानी हो रही है।   

विज्ञापन


बीएड वर्ष 2013 के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई। समिति ने पाया कि कॉपियों में अंक बढ़ाए गए हैं। अंकपर्ण और चार्ट में छेड़छाड़ की गई थी। 

समिति ने वर्ष 2016 में अपनी आंतरिक रिपोर्ट में कहा कि बीएड 2013 के घोषित परीक्षा परिणाम के सापेक्ष उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के कार्यकाल में उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग कराई गई थी। 18000 छात्र-छात्राओं के परिणाम तैयार भी करा लिए गए थे। दीमक से नष्ट हुई करीब 1100 कॉपियों और ओवर राइटिंग (अंकों से छेड़छाड़) वाली 6674 कॉपियों पर निर्णय नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कॉपियां दीमक से नष्ट हो गईं
दीमक से नष्ट हुई कॉपियों में छात्रों को औसत अंक दिए जाने का निर्णय कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में मार्च 2021 में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। ओवर राइटिंग मामले में समिति बनाई गई थी। इसने कुछ प्रकरणों का निस्तारण किया। जिसमें ज्यादा गड़बड़ी थी, उस पर निर्णय नहीं लिया। अभी उसी पर निर्णय लिया जाना है। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाना है।  

बीएड 2005: जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी
परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बीएड वर्ष 2005 के प्रकरण में टेंपर्ड और फर्जी अभ्यर्थियों को चिह्नित करने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर विवि की ओर से गठित जांच समिति की रिपोर्ट को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस सूची के अलावा वास्तविक छात्र-छात्राओं की डिग्री का अब सत्यापन भी किया जाएगा। 

बीएड-2003 प्रकरण में कमेटी गठित कर निर्णय लिया जाएगा
बीएड वर्ष-2003 की फोरेंसिक जांच चल रही है। इससे अंकपत्र और डिग्री के सत्यापन में समस्या आ रही है। इसके निस्तारण के लिए भी कमेटी गठित कर निर्णय लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें