फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 86वां दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को, राजभवन से मिली स्वीकृति

Tue, 16 Nov 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह के लिए पदकों की घोषणा मार्च में ही कर दी गई थी। उसके हिसाब से एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा शिवानी सिंह को सर्वाधिक 13 पदक मिलने हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को होगा। राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार तारीख घोषित कर दी गई। इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के छात्रों को ही पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के छात्रों के लिए बाद में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की योजना है।

विज्ञापन

  
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को होगा। राज्यपाल/कुलाधिपति की सहमति मिलने के बाद यह तारीख तय की गई है। इस दीक्षांत समारोह में सत्र 2019-20 के छात्रों को ही पदक और उपाधि दी जाएंगी। कोरोना महामारी व अन्य कारणों से दीक्षांत समारोह आयोजित न होने की वजह से इनको पदक और उपाधि नहीं मिल पाई है। 

कुलपति के संक्रमित होने से टल गया था दीक्षांत समारोह
शैक्षणिक सत्र 2019-20 के छात्रों का दीक्षांत समारोह पांच अप्रैल, 2021 को होना था। तारीख घोषित हो गई थी। मार्च के अंतिम सप्ताह में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के कोरोना संक्रमित होने की वजह से दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद दूसरी तारीख कोरोना महामारी की वजह से घोषित नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी सिंह को सर्वाधिक 13 पदक मिलने हैं 
विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह के लिए पदकों की घोषणा मार्च में ही कर दी गई थी। उसके हिसाब से एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा शिवानी सिंह को सर्वाधिक 13 पदक मिलने हैं। इसमें 12 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक शामिल है। 

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूची अपलोड भी कर दी गई थी। समारोह में कुल 104 पदक दिए जाने थे। इसमें से 73 पदक छात्राओं को और 31 पदक छात्रों को मिलने थे। अब दीक्षांत समारोह कराए जाने पर पदकों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ परिणाम जो उस समय जारी नहीं हुए थे, उनके परिणाम आ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें