फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लिए जा रहे आवेदन...निस्तारण कब होगा इसका पता नहीं

Sun, 13 Aug 2023 12:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री, मार्कशीट, माइग्रेशन, एनरोलमेंट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट आदि के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। लेकिन इनका निस्तारण कब होगा इसका पता नहीं है? 
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं से डिग्री, मार्कशीट, माइग्रेशन, एनरोलमेंट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार कर रहा है। विद्यार्थियों को यह नहीं बताया जा रहा है कि उनके आवेदनों का निस्तारण कब तक होगा। उन्हें एजेंसी ने इस बार आवेदन ट्रैकिंग की सुविधा नहीं दी है।

विज्ञापन


पहले ऑनलाइन आवेदन करने वालों को यह पता लग जाता था कि उनका आवेदन किस पटल पर है। वह ऑनलाइन ट्रैकिंग कर लेते थे। एक ही जगह लंबे समय तक आवेदन रुकने पर वहां संपर्क कर लेते थे। अब नई एजेंसी आने के बाद विद्यार्थी को ट्रैकिंग की यह सुविधा नहीं मिल रही है। लंबे समय तक आवेदनों का निस्तारण नहीं होने पर वह विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद विभिन्न पटलों पर उन्हें चक्कर लगाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह

विज्ञापन

जल्द दी जाएगी ट्रैकिंग सुविधा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि जल्द ही विद्यार्थियों को ट्रैकिंग सुविधा दी जाएगी। सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय में जो पहुंच रहे हैं, उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

मार्कशीट के लिए सर्वाधिक आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार अभियान चलाकर वर्ष 2015 और उसके बाद के वर्षों की डिग्री, मार्कशीट संबंधित कॉलेजों को भेजी गईं। विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इसके बावजूद विद्यार्थियों को डिग्री व मार्कशीट नहीं मिली है। वह विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर: बनती रहीं योजनाएं लेकिन दर्शन की राह न हो सकी आसान, वीकेंड में कई गुना बढ़ जाती भीड़
 
विज्ञापन

एक अगस्त से 9 अगस्त तक की अवधि में ही डिग्री, मार्कशीट, माइग्रेशन, एनरोलमेंट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट आदि के 1728 आवेदन मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 576 कंप्यूटराइज्ड व डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए है। 68 डिग्री के लिए आवेदन वर्ष 2018 के बाद के और 253 उससे पहले के हैं। एनरोलमेंट के लिए 282 व माइग्रेशन के लिए 259 आवेदन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें