संस्था अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
ये कर सकते हैं आवेदन
संयुक्त सचिव सुनील विकल ने बताया कि इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, एमएड, डीएलएड, बीटीसी, एमए, एमकाॅम, एमएससी, एलएलबी, एलएलएम, एमफिल, एमबीए, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमसीए, बीसीए, एमटेक, एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीफार्मा, बीडीएस, एमडीएस, एमफार्मा, पीएचडी चयनित छात्रों को अध्ययनरत तक 12 से 24 हजार रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह