स्वास्थ्य विभाग ने 20 हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 1,276 लोगों की सेहत की जांच की। इनमें 216 लोग बीमार मिले। इनको त्चचा, ब्लडप्रेशर, मधुमेह समेत अन्य बीमारियां हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने वजीरपुरा, आवास विकास कॉलोनी, भगवान टॉकीज, फव्वारा, ढोलीखार, कौशलपुर, कमला नगर, छीपीटोला, नामनेर, आजमपाड़ा, रसूलपुर, शाहगंज, ककरैठा, ताजगंज, छत्ता, धूलियागंज, फ्रीगंज, जीवनीमंडी, राजामंडी और दयालबाग में 565 पुरुष, इतनी ही महिलाएं और 146 बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
ये भी पढ़ें: आगरा में कोरोना: 171 मरीजों में नहीं थे लक्षण, पौष्टिक आहार से ही हो गए ठीक
बच्चों में उल्टी-दस्त, लाल दाने की परेशानी मिली। 135 लोगों को घमोरियां व खुजली, 32 लोगों को ब्लडप्रेशर और 43 लोगों को मधुमेह की समस्या मिली। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने नाई की मंडी और बजीरपुरा के कैंप का निरीक्षण कर लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी की। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन भी रहे।