फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पटियाली एसडीएम को सौंपी मजिस्ट्रियल जांच

विज्ञापन
कासगंज के नगला सैयद में मृतक अल्ताफ के घर आक्रोश जता रहे लोगों को समझाते एडीएम व एएसपी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मंगलार शाम सदर कोतवाली की हवालात में आरोपी द्वारा फांसी लगाने घटना की प्रशासन जांच कराएगा। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। पटियाली एसडीएम को जांच अधिकारी नामित किया है। इधर, देर रात तीन चिकित्सकों के पैनल ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम भी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोपी अल्ताफ ने हवालात के शौचालय में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। ये मामला जांच का विषय बना हुआ है। परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे थे। इधर, एसपी रोहन प्रमोद बौत्रे ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। डीएम ने भी परिजनों से बातचीत की। परिजनों को आरोपों की जांच के लिए भरोसा दिया और एसडीएम पटियाली पीएन सिंह को जांच अधिकारी नामित करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने यह भी भरोसा दिया है कि प्रयास किया जाएगा कि योग्यता के आधार पर परिवार के किसी सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाए।
पोस्टमार्टम में आत्महत्या ही निकला कारण
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आने से स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने भी लिखित में दिया है कि उनका बेटा डिप्रेशन में था और आत्महत्या कर ली। - रोहन प्रमोद बौत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें