फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक की मौत, सात घायल

Mon, 25 Oct 2021 06:06 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव में खेत के रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर जगदीश और दिनेश के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
मथुरा: गांव पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में बलदेव के गांव तल्फीगढ़ी में सोमवार को ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की सिर में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत सात लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। छह राउंड गोलियां लाइसेंसी बंदूक से चलाई गईं। झगड़े में लाठी-डंडे का इस्तेमाल भी किया गया। बलदेव पुलिस ने घायलों को आगरा और मथुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। 

विज्ञापन

खेत जोतने के लिए निकाल रहा था ट्रैक्टर
गांव तल्फीगढ़ी निवासी दिनेश पुत्र हीरालाल जाट खेत जोतकर प्लॉट से अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। उसे ट्रैक्टर निकालने से फौजी जगदीश पुत्र हरप्रसाद ने टोका। इस पर दोनों में बहस होने लगी। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच लाइसेंसी बंदूक से गोलियां दागी जाने लगीं। सामान लेने आए पक्कीगढ़ी के रूप सिंह (32) पुत्र नत्थी के सिर में छर्रे लगे तो खून से लथपथ वह गिर पड़ा। इसके अलावा वीपी सिंह पुत्र सौदान सिंह, विकास पुत्र अमर सिंह, सोनू पुत्र सतीश, मोहिनी पत्नी दिनेश, अनीता पुत्र हीरा सिंह और सतीश पुत्र दीवान सिंह निवासी तल्फीगढ़ी और नौहरा निवासी राजकुमार पुत्र लाखन सिंह भी घायल हो गए। रूप सिंह ने आगरा जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि चार आगरा और तीन मथुरा में भर्ती कराए गए हैं।
एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गांव में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतक रूप सिंह तमाशबीन था। घायल किस-किस पक्ष के हैं, यह साफ नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
वृंदावन: लो आ गई ठंड...आज से बदला ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का खानपान, जानिए क्या होगा खास
हिरासत में मौत का मामला: जांच के लिए आगरा पहुंची कासगंज पुलिस की टीम, कब्जे में लिए दस्तावेज
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें