मैनपुरी। मंगलवार को डीएलएड परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुए। सुबह प्रथम पाली में 10 से 11 बजे तक विज्ञान, द्वितीय पाली में 12 बजे से एक बजे तक गणित और तृतीय पाली में दो बजे से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ।
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। सघन तलाशी के बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 2581 परीक्षार्थियों में से 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त प्राचार्य डायट ने भी सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी की।