फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता बालक का शव नाले में मिला
विज्ञापन

- घर के बाहर खेलते समय मंगलवार शाम लापता हो गया था, घरवालाें ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मंगलवार शाम लापता हुए दो वर्षीय बालक का शव बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर नाले में मिला। शव मिलने की सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बालक की हत्या की आशंका जताई है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी शौर्य (2) पुत्र संजीत सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजन ने उसको देखा तो वह वहां नहीं था। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। बालक के लापता होने की सूचना पर घरवाले व गांव के लोग परेशान हो उठे। परिजन के साथ ग्रामीण भी बालक की तलाश में जुट गए। देर रात सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजन ने बालक की रात भर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ ही आसपास के कुओं में भी बालक को तलाश की। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बालक का शव उसके घर के बाहर नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बालक शौर्य के बाबा सुभाष ने बताया कि घर के बाहर जिस नाले में बालक का शव मिला है, उस स्थान पर शौर्य के लापता होने के बाद देखा गया था। उस वक्त वहां शव नहीं था। आखिर बाद में शव कहां से आ गया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि बालक का शव घर के ठीक बाहर नाले से मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बालक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक है संजीत
संजीत पर दो बच्चे हैं। चार साल की बेटी बड़ी और दो साल का बेटा शौर्य छोटा था। संजीत ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पुत्र की मौत की खबर पर वह भी फिरोजाबाद आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें