फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थदंड जमा होने पर मुजफ्फर नगर के बंदी को मिली रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर अर्थदंड जमा न करने की वजह से जेल में निरुद्ध एक बंदी को बुधवार को रिहा किया गया। मुजफ्फर नगर का रहने वाला बंदी वर्ष 2014 से बंद था। बंदी को छोड़े जाने के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फर नगर का रहने वाला फरमान खान वर्ष 2014 से जिला कारागार मैनपुरी में डकैती, आपराधिक षड्यंत्र रचने आदि के मामले में निरुद्ध चल रहा था। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर अर्थदंड जमा न करने पर कई वर्ष से प्रदेश की विभिन्न जेल में निरुद्ध 136 बंदियों को रिहा किया गया। जिला कारागार में निरुद्ध फरमान को भी शाम करीब चार बजे जिला कारागार से रिहा किया गया। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने कहा कि अर्थदंड की धनरशि तीन हजार रुपये मनोज कुमार गोयल अध्यक्ष मेकिंग नॉक फार गुड फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा न्यायालय में जमा कराई गई है। इस दौरान जेलर पवन कुमार त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें