फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जाने कहां-कहां की तलाश: 18 दिन से लापता बेटी की घर की पीछे ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर कांप गए

Sun, 08 Oct 2023 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

युवती 21 सितंबर को घर से लापता हुई थी। इसके बाद से उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
कुएं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सैयां क्षेत्र के एक गांव में पिछले 18 दिनों से लापता युवती की लाश घर के पीछे ही कुएं में मिली। शरीर पर कपड़े नहीं थे और चोट के ऐसे निशान थे, जिन्हें देख परिवार के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेंगे। 

विज्ञापन


यहां का है मामला 
थाना सैयां क्षेत्र के एक गांव युवती 21 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद भी परिवार के लोगों ने उसे खोजना बंद नहीं किया। 

घर के पीछे मिली लाश
परिवार के लोगों ने जिस बेटी की न जाने कहां-कहां तलाश की उसकी लाश आज सुबह घर के पीछे मिली। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें