आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी में दर्दनाक हादसा हुआ। खाली प्लॉट में जगह समतल करने के लिए चल रही जेसीबी के टायर के नीचे मासूम बच्ची आ गई। चालक को पता ही नहीं चला कि बच्ची टायर के नीचे फंसी है। लोगों ने जैसे ही शोर मचाया तो वो जेसीबी छोड़कर मौके से भाग निकला। लोग बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।