फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध: चीनी मिल का मैनेजर बनकर आगरा के व्यापारी से 50 हजार रुपये ठगे

Sat, 16 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने आगरा के एक व्यापारी को ठगी का शिकार बना लिया। व्यापारी को ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर एक चीनी मिल का नंबर मिला था। नंबर साइबर अपराधी का था। उसने मिल का मैनेजर बनकर 50 हजार रुपये माल भेजने के नाम पर जमा करा लिए। माल नहीं आने पर व्यापारी मिल पर पहुंचे। मगर, मैनेजर नहीं मिला। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शहर के व्यापारी धर्मेंद्र सिंह ने पिछले वर्ष नवंबर में चीनी का थोक का काम शुरू किया था। उन्होंने चीनी की कई बोरियां मंगवाने के लिए एक चीनी मिल के बारे में ऑनलाइन जानकारी के लिए सर्च किया। एक शॉपिंग साइट पर एक मिल का नंबर मिल गया। 

उन्होंने उस नंबर पर कॉल कर बात की। बात करने वाले ने खुद को मिल का मैनेजर अरुण बताया। कहा कि ऑनलाइन पेमेंट करने पर चीनी की बोरियां मिल जाएंगी। अरुण ने व्यापारी से माल बुक करने के लिए 50 प्रतिशत रकम की मांग की। बाकी रकम डिलीवरी पर देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार में 25-25 हजार रुपये जमा कराए
व्यापारी ने अरुण के बताए खाते में दो बार में 25-25 हजार रुपये जमा करा दिए। अरुण ने माल भेजने का वादा किया। मगर, माल नहीं आया। इस पर अरुण से संपर्क किया। वह माल आने का आश्वासन देता रहा। तीन सप्ताह पहले उसने व्यापारी को लखनऊ बुलाया। 

व्यापारी पहुंच गए, लेकिन वह नहीं आया। व्यापारी ने फोन किया तो फोन स्विच आफ था। व्यापारी सीतापुर के पास चीनी मिल पहुंच गए। पता चला कि वहां इस नाम का कोई मैनेजर नहीं है। व्यापारी ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की साइबर सेल में शिकायत की है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें