फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 'उम्मीद के टीके' के साथ आगरा में आई राहत, दहाई से नीचे नए मरीजों का आंकड़ा

Sat, 16 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना वैक्सीन आगरा में राहत लेकर आई है। दो दिन से लगातार नए मरीजों का आंकड़ा दहाई से नीचे रहा है। शुक्रवार को आठ मरीज मिले। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के आठ नए मरीज मिले हैं। इसमें दयालबाग में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ मरीजों में एक महिला और बाकी के पुरुष हैं। दयालबाग के टैगोर नगर और मीनाबाग में संक्रमण मिला है। रकाबगंज, नाला बुढ़ान सैयद, आवास विकास कॉलोनी, आईसीडी मोती महल कैंटर कॉरपोरेशन ऑफिस और नेहरू नगर में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


इससे पूर्व गुरुवार को कोरोना वायरस के छह ही मरीज मिले हैं। यह मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम मरीज मिलने का आंकड़ा है। संक्रमण की शुरुआत में सात मार्च को एक मरीज मिला था। लेकिन अप्रैल से संक्रमण बढ़ने लगा और सितंबर में तो रिकार्ड ही टूट गया। इस महीने 2,800 से अधिक मरीज मिले। 

इसके बाद संक्रमण की दर में कमी आने लगी। दिसंबर में आंकड़ा कम हुआ तो जनवरी में संख्या और कम हुई। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के नजदीक हैं। इस महीने संक्रमण की दर और कम हो सकती है। लोग सावधानी और बचाव के प्रति पूरी तरह से सचेत रहें। मास्क और सामाजिक दूरी बरतते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से टीकाकरण अभियान 
इंतजार खत्म हुआ, वह शुभ घड़ी आ गई है, जिसका दस महीनों से इंतजार था। शनिवार सुबह ठीक 10 बजते ही ताजनगरी में कोरोना के टीकाकरण का महाभियान शुरू हो जाएगा। पहले दिन छह बूथों पर 100-100 यानी कुल 600 कोरोना योद्धाओं को उम्मीद का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए भारी उत्साह है।

आगरा में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां शुक्रवार को ही मुकम्मल कर ली गईं। सुबह नौ बजे से जिला वैक्सीन भंडारण डिपो से हर बूथ पर वैक्सीन की 11-11 वाइल भेज दी गईं। हर बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को आधा-आधा मिलीलीटर वैक्सीन लगेगी। इस तरह 100 कर्मचारियों के लिए 10 वैक्सीन पर्याप्त हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें